इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन से चर्चा के बाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लखन राय को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
बहू टीना राय द्वारा आत्महत्या करने के बाद से सुखतवा के भाजपा नेता लखन राय अपनी पत्नी और बेटे के साथ विगत एक माह से फरार चल रहा है। टीना राय के मायके पक्ष ने सोमवार को मामले में पुलिस अफसरों पर लखन राय की गिरफ्तारी में देरी करने का आरोप लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सीएल छारी से मुलाकात की थी। बता दें कि होशंगाबाद के समाजसेवी और होटल संचालक राजू चौकसे की बेटी टीना की मौत के लिए सुखतवा के भाजपा के प्रभावशाली नेता लखन राय को जिम्मेदार बताते हुए सोमवार को एसपी से परिजनों और रिश्तेदारों ने एसपी से मुलाकातकी थी। टीना की संदिग्ध परिस्थितियों में 06 फरवरी 19 को उसकी ससुराल में मौत हो गई थी। घटना के करीब 2 माह पूर्व ही टीना की शादी हुई थी। आत्महत्या की घटना को एक माह हो गया है। परिजनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए उनको पद से नहीं हटाने पर नाराजी जतायी थी। इसके बाद शाम को जिलाध्यक्ष ने लखन राय को संभागीय संगठन मंत्री से चर्चा के बाद लखन राय को पद से हटाकर पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
बहू की आत्महत्या मामले में फरार राय भाजपा से निष्कासित
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








