इटारसी। केसला के दूरस्थ जंगलों में बसे गांव के निवासियों को भीषण ठंड से बचाने गर्म कपड़ों का वितरण करने पहुंचे ड्रीम्स इंडिया क्लब के सदस्यों ने करीब साढ़े पांच हजार जोड़ी कपड़े ग्रामीणों में वितरित किए हैं। शहर के दानदाताओं से प्राप्त कपड़े भी इसमें शामिल हैं। हर वर्ष क्लब के सदस्य केसला ब्लाक के जंगलों में बसे गांवों में गर्म कपड़ों के अलावा रोजमर्रा के कपड़े भी वितरित करते हैं।
रविवार को सुबह केसला ब्लॉक के सभी डीम्स इंडिया परिवार इटारसी के सदस्यों ने सुबह से देर रात तक करीब आधा दर्जन गांवों में जाकर कपड़े वितरित किए। क्लब के सदस्यों ने बताया कि हमने योजना के अनुसार ग्राम गेंदा कबाड़, छींदापानी, लालपानी, रांझी, भातना और कासदाखुर्द में पहुंच कर 5500 जोड़ी कपड़े जरूरत मंद लोगों तक पहुंचाए हैं। उन्होंने क्लब की ओर से सभी दानदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
बांटे साढ़े पांच हजार कपड़े

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








