इटारसी। आज शाम करीब छह बजे सोनासांवरी नाका निवासी युवक महावीर स्कूल के पास अपनी बाइक से अचानक गिरकर बेहोश हो गया। सूचना पर पुलिस ने उसे ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके मुंह पर बुरी तरह चोट आयी है। युवक सोनू पिता धनराज पटेल 28 वर्ष के परिजन भी सूचना पर अस्पताल पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि सोनू बैंक में काम करता है जो अपने घर वापस जा रहा था कि यह घटना हो गयी।
स्कूटी सवार ने टक्कर मारी
एमजीएम कालेज के पास स्थित दुकान से आधार कार्ड की फोटो कापी कराके घर जा रहे एक युवक को अज्ञात स्कूटी चालक ने टक्कर मारकर भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नई गरीबी लाइन जाटव मोहल्ला निवासी मनीष उर्फ योगेश पिता राजू रैकवार 23 वर्ष को अज्ञात स्कूटी चालक ने सुबह 11 बजे टक्कर मार दी. घटना में युवक को हाथ-पैर और पसली में चोट आयी है। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ धारा 297, 337 का मामला दर्ज कर लिया है।
बाइक से अचानक गिरा, मारी टक्कर

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








