बाजार बंद, कांग्रेस ने दिखाई गांधीगिरी
बाजार बंद, कांग्रेस ने दिखाई गांधीगिरी
इटारसी।
मंदसौर में किसानों पर गोली चालन के विरोध में आज किसान कांग्रेस के आह्वान पर यहां नगर बंद का आयोजन किया। सुबह से ही कांग्रेसी बाजार में नारेबाजी करते हुए घूमे। कांग्र्रेस ने कल ही व्यापारियों से दोपहर 2 बजे तक बाजार बंद रखने का अनुरोध किया था, बावजूद इसके कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल लीं तो कांग्रेसियों ने उन्हें फूल भेंटकर गांधीगिरी दिखाई और दुकान बंद करने का आह्वान किया। सुबह से किसान कांग्रेस नेता विजय चौधरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, राजकुमार उपाध्याय केलू, राकेश चंदेले, सुरेश मालवीय आदि ने बाजार में पहुंचकर व्यापारियों से दुकान बंद रखने का अनुरोध किया। स्थिति पर नज़र रखने पुलिस पूरी तरह से चौकस है। पुलिस स्टेशन में एसडीएम, एसडीओपी और टीआई मौजूद है तो बाजार में पुलिस बल तैनात है।
CATEGORIES Narmadanchal
TAGS Hot News