इटारसी। भारत संचार निगम लिमिटेड जिला होशंगाबाद एसएसए ने पांच दिवसीय सत्याग्रह आज से निगम के जिला कार्यालय में प्रारंभ किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने आज दोपहर 12 बजे परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी की।
संगठन बीएसएनएल के 58 वर्ष में रिटायरमेंट, निजी टावर कंपनी का विरोध कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस दौरान जिला सचिव मोहन मालवीय, हरनाम सिंह झा, आलोक रैकवार, सागर, राजीव, अधीरमणि प्रजापति, राजेन्द्र, अशोक चंदेल सहित अनेक कर्मचारियों ने नारेबाजी की। यह आंदोलन 3 फरवरी तक चलेगा।
बीएसएनएल कर्मियों ने की नारेबाजी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








