इटारसी। मेडिकल व्यवसाय (Medical) से जुड़े मालवीयगंज निवासी एक युवक ने अपने घर में फांसी (Hanging) लगाकर अपनी जीवनलीला (Life) समाप्त कर ली। सुसाइड नोट (Suicide note) में उसने आत्महत्या का कारण अपनी बीमारी को बताया है।
पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए शासकीय अस्पताल (govt hospital) भेजा। मालवीयगंज में आरएमएस कालोनी (Rms colony) में रहने वाले नीतेश (Nitesh) पिता राजेंद्र जैन, 32 वर्ष ने अपनी घर में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी (Hanging) लगा ली। मृतक की पत्नी एवं बच्चे शादी विवाह कार्यक्रम में शामिल होन मायके गए थे। बीती रात नीतेश ने अपने घर में फांसी (Hanging) लगाकर अपनी आत्महत्या कर (Suicide) ली। सुबह घर पर आयी काम वाली बाई ने उसे खिड़की से देखा नीतेश पंखे से झूलता दिखाई दिया। जिसकी सूचना निवासियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।
बीमारी से तंग आकर युवक ने कीआत्महत्या (Suicide)


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








