---Advertisement---

बूथ विजय अभियान चारों विधानसभाओं में सोमवार से

By
—
On:
Follow Us

होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिले की चारों विधानसभाओं होशंगाबाद-इटारसी, पिपरिया, सोहागपुर एवं सिवनी मालवा में बूथ विजय अभियान सोमवार को आयोजित कर रही है। पार्टी चुनाव मीडिया प्रभारी सुधीर तिवारी ने बताया कि जिले की चारों विधानसभाओं पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं पार्टी के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुबह दस बजे विधानसभाओं में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ संयोजक एवं बीएलए-2 कार्यकर्ताओं संवाद करेंगे।
होशंगाबाद-इटारसी विधानसभा का कार्यक्रम सांवरिया ढाणी में आयोजित किया है। पार्टी विधानसभा प्रत्याशी डॉ. सीतासरन शर्मा, विधानसभा प्रभारी कल्पेश अग्रवाल, सह प्रभारी शिवशंकर झलिया, मंडल अध्यक्ष मनोहर बडानी, डॉ. नीरज जैन उपस्थित रहेंगे। सिवनी मालवा विधानसभा का कार्यक्रम नटराज गार्डन सिवनी मालवा में पार्टी प्रत्याशी प्रेमशंकर वर्मा, पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, विधानसभा प्रभारी संदेश पुरोहित, सह प्रभारी रिंकू जैन, जिला कोषाध्यक्ष सुनील राठौर, नपा अध्यक्ष कल्पना देवीदयाल यादव, मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, गोविंद पटेल, हरगोविंद रघुवंशी, महेश गोयल, प्रताप सिंह राजपूत उपस्थित रहेंगे।
सोहागपुर विधानसभा का कार्यक्रम देनवा गार्डन में है। कार्यक्रम में प्रत्याशी विजयपाल सिंह, वेयर हाउस कार्पोरेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय, नगर पंचायत अध्यक्ष ओम उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी आकाश तिवारी, सह प्रभारी अभय खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष आकाश रघुवंशी, फूलचंद यादव, निखिलेश चतुर्वेदी उपस्थित रहेंगे। पिपरिया विधानसभा का कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में है। इसमें प्रत्याशी ठाकुरदास नागवंशी, हिम्मतसिंह मुख्त्यार, राजेन्द्र हरदेनिया, नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल, विधानसभा प्रभारी नवनीत नागपाल, सह प्रभारी गिरधर मल्ल, मंडल अध्यक्ष गोपालदास दूदानी, पुरूषोत्तम रघुवंशी, हेमराज मुख्त्यार, महेन्द्र सिंह जूदेव, चंद्रकांत अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.