इटारसी। पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा से आज दोपहर एक अज्ञात चोर महिला कर्मचारी का बैग ले भागा। घटना के वक्त महिला टॉयलेट गई थी। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की बतायी जा रही है। कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा सिंगल विन्डो में कार्यरत सालिया कुरैशी पति असलम खान, 28 वर्ष, निवासी न्यास कालोनी दोपहर अपनी कुर्सी से उठकर टॉयलेट गई थी। उनका बैग कम्प्यूटर के सीपीयू पर रखा था जिसे कोई अज्ञात उठा ले गया। पर्स में उनका मोबाइल वोटर आईडी, ड्रायविंग लायसेंस सहित करीब 27 हजार रुपए का सामान थो जो चोरी हो गया।
बैंककर्मी का बैग ले भागा अज्ञात चोर

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









