इटारसी। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से फैजाबाद जा रही 22103 फैजाबाद एक्सप्रेस में बदमाशों को यात्रियों ने धर दबोचा। घटना खंडवा के आउटर की बताई जा रही है जहां तीन युवक टे्रन के कोच एस-3 में कुछ यात्रियों के बैग चुराकर भाग रहे थे। एस-6 कोच में सवार यात्रियों को मामला संदिग्ध लगा तो एक युवक को धर दबोचा जबकि उसे दो साथ आउटर पर चेन पुलिंग कर टे्रन से उतर गए।
यात्रियों ने कंट्रोल रूप पर इसकी जानकारी दी इसके बाद आरोपी युवक रवि बाथम को जीआरपी के सुपुर्द किया गया। आरोपी युवक खंडवा निवासी है जीआरपी उससे पूछताछ कर रही है। ट्रेन में सवार यात्रियों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई भी की। ट्रेन के एस 6 में सवार यात्रियों ने जब रवि बाथम को पकड़ा तो उसने ट्रेन में उसके अन्य सार्थियों के साथ पूरा गिरोह होने की जानकारी दी। लोतिट से जंघई जा रहे भदौही उप्र निवासी मनीष पाठक ने बताया कि आरोपी युवक ने बताया कि उनका पूरा गिरोह ट्रेन में लूटपाट की वारदात करता है। वो और उसके सभी साथ भुसावल स्टेशन से ट्रेन में चढ़े थे। आरोपी ने जब ट्रेन में सवार गिरोह वाली बात बताई तो यात्रियों ने उसे पकड़कर कंट्रोल रूम पर जानकारी दी। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 12.30 बजे इटारसी जीआरपी को मैसेज मिला था।
बैग चुराकर भाग रहे बदमाश पकड़े
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








