बोर्ड की शेष बची परीक्षा के कार्यक्रम जारी
इटारसी। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने मंडल द्वारा संचालित वर्ष 2020 की शेष बची परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार कोविड-19 को दृष्ष्टिगत रखते हुए 20 मार्च 2020 से 31 मार्च 2020 तक आयोजित होने वाली मंडल की समस्त परीक्षाएं स्थगित की गई थी।
मंडल द्वारा हाई स्कूल/हायर सैकंड्री व्यावसायिक परीक्षा 2020 की शेष बची परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 9 से 15 जून तक संचालित की जाएंगी। मंडल की परीक्षा के कार्यक्रम मंडल की बेवसाइट पर भी देखे जा सकते हैं।
CATEGORIES Itarsi News