
ब्राह्मण महिला मंडल ने किया हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम
इटारसी। रविवार को कड़ा माणिकपुरी जिझौतिया ब्राह्मण समाज नवचेतना महिला मंडल द्वारा जिझौतिया भवन इटारसी में हल्दी कुमकुम का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज की अधिक से अधिक महिलाओं ने अपनी उपस्थति दी।
इस अवसर पर कई तरह के गेम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। अथिति के रूप में प्रकाश दीक्षित, प्रभा तिवारी एवं मृदुला दुबे उपस्थित थीं। संयोजन समिति में वंदना दुबे, निशा दुबे, प्रीति पांडे, बबली दुबे रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सीमा दुबे ने किया।
CATEGORIES इटारसी समाचार