मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव
इटारसी। सुधार न्याय कालोनी के वृंदावन गार्डन परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा समारोह के चतुर्थ दिवस में कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर समूचे कथा पंडाल को वृंदावन की तरह सजाया था। कथा के यजवान अमृता मनीष ठाकुर जहां यशोदा नंदराय की भूमिका में थे तो, सुनील वाजपेयी वासुदेव बने थे।
श्रीमद् भागवत में प्रवचनकर्ता प्रियंका तिवारी ने श्री कृष्ण अवतार का वर्णन करते कहा कि सभी माया के बंधन में बंधे हैं और चाहकर भी इसको छोड नही पा रहे हैं। माया का यह बंधन हमारे जीवन को अंधकार की ओर ले जा रहा है। इससे मुक्त होने के लिये हमें परमात्मा की निष्काम भक्ति करनी होगी। ऋषि महात्माओं की महिमा का भी सकारात्मक वर्णन किया। उन्होंने अपने संगीत मंडल के साथ भगवान श्री कृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुतिकी। कथा के अंतिम प्रहर मे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मनीष ठाकुर ने बताया कि पांचवे दिन गोर्वधन उत्सव मनोगा एवं रात्रि के समय कवि सम्मेलन भी कथा पंडाल में होगा।
भक्ति ही माया के बंधन से मुक्त करती है : प्रियंका तिवारी

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








