इटारसी। शिवराजपुरी कालोनी में शिवसाईं भक्त मंदिर में भक्तों ने भगवान दत्तात्रेय जयंती पर पालकी यात्रा निकाली। आयोजन के अंतर्गत पिछले सात दिनों से यहां पाठ चल रहा था। रविवार की शाम को यहां भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई। शाम को भगवान के जन्म पर विशेष पूजन-अर्चन हुए। सोमवार को भक्तों के लिए भंडारा होगा।
पालकी यात्रा में मंदिर समिति के भक्त गजानन बोरीकर, गोपाल शर्मा, ललित बंकवार, दत्तात्रेय चौधरी, विश्वास कुलकर्णी, अंजलि बोरीकर, निशादेव, साधना कुलकर्णी सहित कालोनी के अनेक महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।
भगवान दत्तात्रेय जयंती पर पालकी निकाली

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









