भगवान परशुराम जयंती : कर्मकांडी ब्राह्मणों का सम्मान
इटारसी। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज ने अनेक जगह आयोजन कर अपने आराध्य की पूजा-अर्चना की और समाज के वरिष्ठों का सम्मान किया। शहर में तीन स्थानों पर परशुराज जयंती के आयोजन हुए।
अक्षय तृतीया के पावन पर्व और ब्राह्मणों के आराध्य भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर कान्यकुब्ज समाज द्वारा शिव मंदिर, मूलचंद मिस्त्री की चाल, पुरानी इटारसी में आयोजन कर भगवान का अभिषेक, हवन आरती कर प्रसाद वितरण किया। सर्वप्रथम प्रात: 9 बजे पूजा की जिसमें पांच जोड़े विष्णु पांडेय, पवन शुक्ला, अतुल शुक्ला, संकल्प शुक्ला, आलोक तिवारी सपत्नीक उपस्थित हुए और पूजन हवन किया। इस दौरान ब्राह्मणों के ललाट पर त्रिपुंड का तिलक किया। परशुराम जी की आरती हुई। जय-जय परशुराम के उद्घोष हुआ। आयोजन में महिला मंडल को लेकर रूपरेखा बनाई। महिलाओं में इंदिरा तिवारी, कामनी शुक्ला, ज्योति शुक्ल, नीति पांडेय, अचला मिश्रा, राधा पांडेय, मीनाक्षी तिवारी, अर्चना शुक्ला, अजुला शुक्ला, निधि दीक्षित, नीरा शुक्ला, रानी पाठक, देविका पाठक एवं बच्चों ने उपस्थिति दी।
सर्व ब्राह्मण समाज ने भी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 70 कर्मकांडी ब्राह्मणों का सम्मान किया।
जिला सर्व ब्राह्मण समाज इटारसी ने कर्मकांडी ब्राह्मणों के सम्मान का कार्यक्रम परशुराम भवन में आयोजित किया गया। सम्मान कार्यक्रम में प्रभात शर्मा, राम गोपाल त्रिपाठी एवं राजकुमार दुबे मंचासीन हुए। संचालन जिला अध्यक्ष जितेंद्र ओझा ने किय एवं आभार नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा ने माना। इस अवसर पर 70 कर्मकांडी ब्राह्मणों के पैरों को पखार कर पुष्प हार पहनाकर, शाल, श्रीफल, दक्षिणा राशि एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में नेहरूगंज स्थित भगवान परशुराम के मंदिर में पूजा-अर्चना एवं अभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां भगवान का पूजन-अभिषेक और हवन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश दुबे, संजय बाजपेई, आलोक दीक्षित, योगेश त्रिवेदी, दीपक श्रोती, मनोहर तिवारी, दिनेश उपाध्याय, कमल लाटा, राजेंद्र दुबे, राजकुमार मिश्रा, अशोक शर्मा, गणेश पांडे, जीपी दीक्षित आदि का सराहनीय योगदान रहा।