इटारसी। मढ़ बाबा दरबार सनखेड़ा में इटारसी के स्वामी समर्थ म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में भजनों का एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में देर रात तक ग्रामीणों ने भक्तिमय वातावरण में भजनों का आनंद लिया।
इन दिनों नवरात्रि का उत्सव चल रहा है। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलों में धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी श्रंखला में स्वामी समर्थ म्यूजिकल ग्रुप इटारसी के कलाकारों ने मढ़ बाबा दरबार सनखेड़ा में भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष चंद्रशेखर चौरे, कमलेश पटेल, दिलीप कश्यप, पवन कश्यप, संजय, हितेष सहित ग्रामवासियों ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। बता दें कि शहर के गायक भरत गायकवाड़ ने यह कार्यक्रम नि:शुल्क प्रस्तुत किया है। भरत का कहना है कि यह भी मां की भक्ति के समान ही है और नवरात्रि के मौके पर वे भजनों की नि:शुल्क प्रस्तुति करेंगे।
भरत ने दी नि:शुल्क भजनों की प्रस्तुति

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









