इटारसी।ग्राम सोनासांवरी में श्रीमद् भागवत कथा के समापन के अवसर पर भारत माता समिति के सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जो देर रात 1 बजे तक चला।
जिला अध्यक्ष सुनील वाजपेयी ने बताया कि काव्य निशा में ममता वाजपेयी द्वारा सरस्वती वंदना के साथ गजल जब से बनी सड़कें मेरे गांव में, नवीन व्यास ने किए थे वादे जीतने तुमसे, पंडित आलोक शुक्ल अनूप ने तुम पैसों में जीते गजल, पुरुषोत्तम गौर ने देशभक्ति की रचनाएं, हिमांशु हार्दिक ने आंकी सी बांकी सी, सुनील भिलाला ने आल्हा, स्वर्णा छेनिया ने प्रेमगीत, मदन बड़कुर तनहाई ने गज़ल, एसआर धोटेे ने चिंतामणि, सतीश शमी ने गज़ल, तरुण तिवारी तरु ने कविता, विनय चौरे ने गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्राम सोनासांवरी की भारत माता समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर कवियों का सम्मान भी किया।
भागवत कथा समापन पर, कराया कवि सम्मेलन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








