भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित
होशंगाबाद। भाजपा के संभागीय संगठनमंत्री श्याम महाजन, जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद राव उदयप्रताप सिंह, सिवनी मालवा विधायक सरताज सिंह, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी की सहमति से मोर्चा जिलाध्यक्ष मुर्तुजा खान ने होशंगाबाद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की है।
कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर यूसूफ बेग पिपरिया, हेरिसन सेमुअल सिवनी मालवा, आफताब ताजी होशंगाबाद, हाजी हुसैन खान बाबई, राशिद खान तवानगर, जिला महामंत्री के पद पर गफूर शाह सिवनी मालवा, जमील खान बनखेड़ी, जिला मंत्री के पद पर जगदीश सिंह अरोरा पिपरिया, मुनब्बर पठान होशंगाबाद, शेख शब्बीर सिवनी मालवा, सज्जाद अली पिपरिया, जिला कोषाध्यक्ष मीर मुर्सरफ अली (मुस्सु भाई) पिपरिया, जिला कार्यालय मंत्री डॉ. सलीम सिद्धीकी होशंगाबाद, सोशल मीडिया एवं आईटी प्रभारी मसूद खान बनखेड़ी, जिला कार्यसमिति सदस्य वलि मोहम्मद (बाबा भाई) सिवनी मालवा, फिरोज खान नंदरवाडा, नवाब शाह खपरिया, इश्त्याक खान सिवनी मालवा, इस्लाम खान सोहागपुर, आजाद खान बाबई, हमीद खान बाबई, आदिल खान जमानी, जावेद खान होशंगाबाद, आदिल खान सेमरी हरचंद, समीर खान सेमरी हरंचद, फिरोज खान पिपरिया, मो. शम्मी खान पिपरिया, शाहरूख खान रामपुर, मुवीन खान शोभापुर, इरफान खान बनखेड़ी, दीपेश पात्रिक सिवनी मालवा, शेख कादिर पचमढ़ी, मोहम्मद हुसैन पचमढ़ी को नियुक्त किया है।