---Advertisement---

भाजपा का दावा, प्रधानमंत्री की सभा में आएंगे तीन लाख से अधिक लोग

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने दावा किया है कि वे इटारसी के रेलवे मैदान पर होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में तीन लाख से अधिक लोग आएंगे। जब उनको याद दिलाया कि सभा स्थल की क्षमता ही पैंसठ हजार है तो वे बोले कि मैदान में करीब एक लाख लोग और आसपास सड़कों पर और अन्य मैदानों में भी लाउड स्पीकर से लोग प्रधानमंत्री को सुनते हैं। यानी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सड़कों की संख्या भी सभा में जोड़ ली, यह सवाल करते ही उन्होंने बात बदली कि मेरा यह मतलब नहीं था।
श्री सिंह यहां विश्राम गृह में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 15 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इटारसी आ रहे हैं। इस दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को भी वे संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक रैली होगी जिसमें होशंगाबाद-नरसिंहपुर और बैतूल-हरदा लोकसभा की 16 विधानसभा के अलावा खातेगांव, बुदनी, भोजपुर और इछावर विधानसभा मिलाकर 20 विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आज सभा की तैयारियों को लेकर संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन था। इस रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मप्र से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने वाले हैं।

29 सीटें ही जीतेंगे
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि मप्र में भारतीय जनता पार्टी के पास इस वक्त 29 में से 27 लोकसभा सीटें हैं और इस लोकसभा चुनाव में हम प्रदेश की सारी 29 सीटें ही जीतेंगे। उन्होंने भोपाल में हुई राहुल गांधी की सभा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस सभा के माध्यम से फिर भ्रम बनाने की कोशिशें शुरु कर दी है। पूर्व में भोपाल आए राहुल गांधी से कई वादे किए थे, किसानों का कर्ज माफी के मामले में दस दिन की बजाए दो महीने हो गए। लेकिन, पंचायतों में किसानों की सूची टांगकर उनको अपमानित किया जा रहा है, जबकि बैंकों के पास सूचियां होती हैं, सीधे उनके खाते में पैसा जमा करना था। कर्ज माफी के नाम किसानों को रंगीन फार्म में ही उलझाकर रखा है। उन्होंने कहा कि भोपाल में राहुल गांधी किसानों का आभार जताने आए थे, लेकिन इस सभा में किसान ही नहीं पहुंचे, केवल कांग्रेस के कुछ जगहों के कार्यकर्ता ही पहुंचे थे।

शराब बांटकर बुलाया
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि राहुल की सभा में लोगों को लाने के लिए शराब बांटी गयी, लेकिन लोग फिर भी नहीं पहुंचे और कार्यक्रम ही असफल हो गया। उन्होंने कहा कि कांगे्रस एक भी वादा पूरा नहीं की। राहुल गांधी ने पहले की सभा की एक भी घोषणा पूरी नहीं की है और शुक्रवार को फिर से घोषणा कर गए। पहले बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी, अब केवल सौ दिन बेरोजगारी भत्ता देने की बात करने लगे। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश में आज भी जनता ने स्वीकार किया है और कांग्रेस की अपेक्षा अधिक वोट मिले हैं, हम केवल तीन सीट से पीछे रह गए हैं, जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्र्रेस सरकार जनता के साथ अन्याय कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। हम देश में बहुमत से सरकार बनाएंगे।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.