भाजपा किसान मोर्चा का धरना 20 को
इटारसी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन 20 सितंबर, शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के सामने तहसील परिसर में आयोजित किया गया है।
महामंत्री उमेश पटेल ने बताया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल एवं होशंगाबाद विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों की समस्या को लेकर किसान एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने के माध्यम से बताया जाएगा कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। लगातार बारिश के कारण किसानों की फसल खराब हो चुकी है, किसान बहुत चिंतित है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को निरंतर धोखे दे रही है। फसलों का आज दिनांक तक सर्वे भी नहीं हुआ जिससे किसान बहुत दुखी और परेशान हैं। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि वे 20 सितंबर को तहसील परिसर में एकत्र होकर धरने को सफल बनाएं।