भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष महामंत्री की बैठक 11 जुलाई को आयोजित जिले की प्रत्येक विधानसभा में ग्यारह केन्द्रों पर किसान चौपाल की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा संभागीय कार्यालय में हुई।
बैठक में संभागीय संगठनमंत्री श्याम महाजन, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, किसान मोर्चा जिला प्रभारी अशोक गुर्जर, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की उपस्थिति में किसान चौपाल कार्यक्रम के जिला प्रभारी भरतसिंह राजपूत एवं जिला संयोजक राजा भैया पटैल को बनाया। बैठक मंच जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटैल, सिवनी मालवा मंडी अध्यक्ष रामेश्वर पटैल, संतोष पारिक, जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, प्रसन्ना हर्णे, जिला कोषाध्यक्ष सुनील राठौर, जिला मंत्री विवेक गौर, राममोहन राजपूत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मंडलोई, महामंत्री उमेश पटैल, जिला उपाध्यक्ष सुधीर पटैल, सुशील चौधरी, आलोक वर्मा, ब्रजकिशोर पटैल, अनिल दुबे, जिला मंत्री संजीव वर्मा, सुनील राजपूत, सोशल मीडिया प्रभारी हर्षल गालर, मंडल अध्यक्ष ब्रजेश यादव, नानकराम पटैल, वीरेन्द्र राजपूत एवं मंडल महामंत्री उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!