इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के अंतर्गत बूथ क्रमांक 227, 228, 229, 230 की बैठक वार्ड 31 में प्रत्येक बूथ पर अलग-अलग आयोजित की गई एवं 232, 233 पर अलग-अलग बूथो के निर्वाचन की बैठक वार्ड 32 में संपन्न हुई। प्रत्येक बूथ के अध्यक्षों एवं बूथ कमेटी के सदस्यों का चुनाव निर्वाचन प्रभारी प्रमोद पगारे एवं सह प्रभारी जोगिन्दर सिंह, दिलीप पटेल के द्वारा भाजपा के प्रत्येक बूथ पर सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न कराये गये। निर्वाचन प्रभारी प्रमोद पगारे ने 6 बूथो के अलग अलग सदस्यों की उपस्थिति में बूथ अध्यक्षों एवं बूथ सदस्यों के निर्वाचन भारतीय जनता पार्टी के विधान के अनुरूप संपन्न कराए।
भाजपा के बूथ चुनाव संपन्न

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









