इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ( congress ) के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने बयान जारी करते हुए कहा कि देश की जनता और विपक्षी दल कांग्रेस चीन के मुद्दे पर सरकार ( government) से जवाब मांग रहे हैं लेकिन सरकार के जिम्मेदार मंत्री गांधी परिवार ( Gandhi Family) और विपक्ष से सवाल कर रहे हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने बयान जारी करते हुए कहा कि देश की जनता और विपक्षी दल कांग्रेस चीन के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं लेकिन सरकार के जिम्मेदार मंत्री गांधी परिवार ( Gandhi Family) और विपक्ष से सवाल कर रहे हैं। वहीं मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ( Kamalnath) का पुतला दहन करके जनता को कैसे गुमराह किया जाये, भाजपा ( BJP) इसमें प्रयासरत है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार विगत वर्षों में बेरोजगारी और महंगाई रोकने में असफल रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि सभी मोर्चे पर विफ़ल रहने वाली भाजपा सरकार विपक्षी दल कांग्रेस के पूछे सवालों से भाग रही है। भाजपा नेताओं ने देश की सीमा पर चीन द्वारा की गई घटनाओं, नेपाल, भूटान की करतूतों, कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण, डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दामों पर मुंहबंदी करके रखी है। चीन के खिलाफ भाजपा की केंद्र सरकार क्या कदम उठाने वाली है, इस पर भी चुप्पी साधे हुए है।
भाजपा जनता को गुमराह करने में प्रयासरत : केलू


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








