इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने पूर्व सांसद अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर रोटरी वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को फेस मास्क वितरित किये और वृद्धाश्रम के सामने बने रोटरी उद्यान में पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष नीरज जैन ने कहा कि प्रखर व्यक्तित्व के धनी, चिंतक, विचारक, संघ के प्रचारक रहे मां नर्मदा के बेटे के रूप में पर्यावरण संरक्षण को नवाचार प्रदान करने वाले अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी ने सेवा कार्य के अंतर्गत आज रोटरी वृद्ध आश्रम न्यास कॉलोनी में पौधरोपण कर वृद्धजनों को फेस मास वितरित किये हैं।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मरण किया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, नगर महामंत्री ऋषि दुबे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल चौरे, गौरव, वीरेंद्र मथुरिया, आशीष मालवीय, अमित जैन सहित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी प्रकार से इटारसी नगर के अन्य स्थानों पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
भाजपा नगर मंडल ने दवे की पुण्यतिथि मनायी


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









