भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कल आएंगे
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कल आएंगे
इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भगतसिंह कुशवाहा सोमवार 26 मई को होशंगाबाद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे 26 जून को जिला भाजपा कार्यलय में रहेंगे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के होशंगाबाद जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग की राजनीति में सक्रियता एवं समाज में अपनी वैचारिक एकता के साथ एक महत्वपूर्ण स्थान होने पर कारण पिछड़ा वर्ग जो पूर्व में प्रकोष्ठ के रूप में कार्य कर रहा था, अब भाजपा के सातवें मोर्चे के रूप ने कार्य करेगा और इस मोर्चे के होशंगाबाद जिले के प्रथम जिलाध्यक्ष के रूप में उनका चयन किया गया है। इसी तारतम्य में 26 जून को नर्मदापुरम संभाग की परिचयात्मक बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के अलावा जिला प्रभारी, बैतूल और हरदा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, विभाग संगठन मंत्री श्याम महाजन तथा प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।