---Advertisement---

भाजयुमो की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना एवं तैयारी को लेकर युवा मोर्चा नगर कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आज सूरजगंज स्थित नगरपालिका अध्यक्ष सुधा अग्रवाल के कार्यालय में रखी गई।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा समस्त भारत के हर ग्राम/नगर में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। इसी परिप्रेक्ष्य में इटारसी नगर में युवा मोर्चा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम जैसे युवा सन्सद, कमल कप खेल प्रतियोगिता, कमल युवा महोत्सव, राष्ट्रीय युवा टाउन हॉल, कमल संदेश महारैली इत्यादि किये जाना प्रस्तावित है। आज की बैठक में समस्त उपस्थित सदस्य-पदाधिकारियों को उपरोक्त सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी अंबर अग्रवाल, अभिषेक सोनी, मण्डल महामंत्री मयंक महतो, गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष सौरभ मेहरा, प्रसेनजित दास, नगर मंत्री तुषार राजवानी, रोहित वेषकर, आईटी सेल प्रभारी शुभम ठाकुर, कोषाध्यक्ष संदेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री आदित्य आचार्य, सह मीडिया प्रभारी संजय मालवीय, अनमोल डागर, नीलेश मालवीय, रिक्की बलेचानी, लकी गुरयानी, पवन उसरेटे, अमन अग्रवाल, शशांक चौरसिया, गोविंद महतो, कमलेश राजवंशी, भरत मित्रा, दिनेश गायकवाड़, आरिफ़ खान, लखन कश्यप, शुभम गौर सहित अन्य साथी कार्यकर्ता सहभागी बने।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.