होशंगाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अंतर्राष्ट्र्रय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मेरे दीनदयाल का आयोजन आज एसएनजी स्टेडियम में किया गया। इस दौरान 4200 विद्यार्थियों ने पर्चा हल किया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री बीडी शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रचिंतक पं. दीनदयाल उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया का विकास किसी ओर मॉडल से नहीं भारत के मॉडल से होगा। श्री शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा कराई जा रही प्रतियोगिता के माध्यम से देश की महत्वपूर्ण जानकारी, केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं सहित इतिहास की जानकारी विद्यार्थियों को प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा कराई गयी यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के भविष्य में उपयोगी साबित होगी।
जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि युवाओं को देश का नक्शा बदलने का मौका युवा मोर्चा द्वारा दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम ने एक बात कही थी कि 21 वीं सदी भारत की होगी। श्री जायसवाल ने सभी विद्यार्थियों को सफल होने की शुभकामनाएं दीं।
भाजयुमो के प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी दीपक उइके ने विद्यार्थियों को सीएम विथ काफी कार्यक्रम में चयन के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक विजयपाल सिंह ने बताया कि पं. दीनदयाल ने पूरे देश को एकात्म मानववाद के प्रति प्रेरित किया। नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल एवं प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा माया नारोलिया, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार राठौर, नगर मंडल अध्यक्ष मनोहर बडानी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रांशु राने ने स्वागत भाषण दिया।
भारत के मॉडल से होगा दुनिया का विकास : बीडी शर्मा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








