इटारसी। भारत विविधताओं का देश है। यहां पर विभिन्न संस्कृतियां विभिन्न धर्मों का समावेश है। विभिन्न संस्कृतियां जो किसी न किसी रूप में एक दूसरे से जुड़ी हैं। आज यहां एक मंच पर इतनी संस्कृतियों का समावेश देखा जो वास्तव में सराहनीय है।
उपरोक्त विचार सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में 16 सितंबर से चल रहे पर्यटन पर्व के समापन समारोह में जिला हॉकी संघ अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये।
श्री दुबे ने भारत की संस्कृति और उसकी विशेषताओं पर प्रकाश डालते छात्रों को उनसे अवगत कराया। कार्यक्रम का प्रारंभ ईश्वरीय वंदना से हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री दुबे का स्वागत किया। छात्राओं ने पर्यटन पर्व अंतर्गत सप्ताह भर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की झलकियां प्रस्तुत की। सप्ताह भर आयोजित कार्यक्रमों में छात्राओं के लिए पर्यटन से संबंधित सेमीनार का आयोजन भी किया गया। छात्राओं को भोपाल मानव संग्रहालय ले जाकर उन्हें विभिन्न प्रदेशों की संस्कृतियों से अवगत भी कराया। अंत में प्राचार्य सिस्टर संध्या, मैनेजर सिस्टर एलिस के साथ मुख्य अतिथि श्री दुबे ने पुरस्कारों का वितरण किया। कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
भारत में विभिन्न संस्कृति, धर्मों का समावेश : दुबे

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









