भूखों को खिचड़ी खिलाकर कर रहे समाजसेवा

इटारसी। शहर में कई सामाजिक संगठन भूखों की भूख मिटाने के सामाजिक अभियान चला रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास सेवा एक पहल संस्था द्वारा खिचड़ी- जल वितरण के रूप में किया जा रहा है। समिति पिछले एक वर्ष से रेलवे स्टेशन परिसर पर प्रति रविवार जरूरतमंदों एवं रेल यात्रियों को खिचड़ी एवं शीतल जल का वितरण कर रहे हैं। इस संस्था में 32 दानदाता जुड़े हुए हैं जो निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। यह एक रजिस्टर्ड संस्था है। संस्था द्वारा जरूरतमंदों एवं गरीब लोगों को मदद की जाती है ठंड के समय संस्था द्वारा कंबल बांटे जाते हैं एवं हर सहायता के लिए तैयार रहते हैं संस्था के सदस्यों में प्रसून मिश्रा मनोज मलैया संजय अग्रवाल आलोक दीवान पिंटू महेला, नवीन चौरे, अनिल राज, राज चौधरी, पत्रकार विनीत राठी, संदीप नामदेव पिंटू सोनी अभिषेक बड़कुल, मुकेश चौरे, बृजेश शौर्य, दत्तात्रेय उपाध्याय, नरेश पटेल सहित सभी सदस्य सेवा कार्य में लगे हुए हैं। राठी ने बताया कि स्टेशन पर भूखे पेट घूमने वाले बुर्जुग, बेसहारा एवं बाहर से आने वाले यात्रियों को भरपेट खिचड़ी दी जा रही है, भविष्य में हम अन्य समासेवा कार्य भी करने जा रहे हैं।

CATEGORIES
TAGS
Share This
error: Content is protected !!