इटारसी। विश्व खाद्य दिवस पर आंगनवाडिय़ों में कार्यक्रमों का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया। वार्ड 3 में हुए आयोजन में उपस्थितों को भोजन व्यर्थ बर्बाद न करने की शपथ दिलायी गयी। इस दौरान पोषण आहार की जानकारी भी दी गई।
नगर के वार्ड 03 में सम्मिलित रूप से मनाये विश्व खाद्य दिवस आयोजन में ईसीसीई समन्वयक ने विश्व भर में गरीबी एवं भुखमरी से जूझ रहे लोगों की स्थिति से अवगत कराते हुए विश्व खाद्य दिवस के उद्देश्य बताये। इस दौरान भोजन बर्बाद न करने को शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर परियोजना के माध्यम से भोजन की पौष्टिकता, गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विश्व भर में किये जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में कम भोजन में अधिक पोषण पर परिचर्चा की गई।
पर्यवेक्षक श्रीमती कंचन सदेल ने मुनगे से भोजन की पौष्टिकता बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर महिलाओं ने आजकल बढ़ रहे फ़ास्ट फ़ूड की अपेक्षा मोटा अनाज किस प्रकार बेहतर है, इस विषय पर अपने विचार रखे। वार्ड की बुजुर्ग महिलाओं ने समारोहों में पुरानी पंगत परंपरा को पुन: प्रारंभ करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में ईसीसीई समन्वयक हिना खान सहित वार्डवासी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भोजन व्यर्थ बर्बाद न करने की शपथ दिलायी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com