---Advertisement---

मंदिरों की पूजन सामग्री से बनेगी जैविक खाद

By
On:
Follow Us

इटारसी। अब मंदिरों की मालाओं को कूड़ेदान में नहीं डाला जाएगा बल्कि इसका उपयोग खाद बनाने के लिए किया जाएगा। नगर पालिका मंदिरों में चढ़ावे के बाद निकलने वाली पूजन सामग्री जैसे फूल-पत्तियां, हवन सामग्री आदि से खाद बनाने की तैयारी कर रही है और इसके एकत्रीकरण के लिए अब ई-रिक्शा चलाया जा रहा है। आज ई-रिक्शे से पूजन सामग्री एकत्रीकरण की शुरुआत विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल ने की।
अब मंदिरों से निकलने वाले हार-फूल, दुर्बा और नारियल वेस्ट से जैविक खाद बनायी जाएगी। मंदिरों से यह सामग्री एकत्र करने के लिए नगर पालिका अलग से एक ई-रिक्शा चला रही है। आज इस रिक्शे को सूरजगंज स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारंभ किया। नगर पालिका एक वाहन सारे मंदिरों से पूजन सामग्री एकत्र करने के लिए चला रही है। इसकी शुरुआत विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल ने मंदिर से निकले फूल-माला और अन्य वेस्ट को इस वाहन में डालकर किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, स्वास्थ्य समिति सभापति राकेश जाधव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल चौरे, युवा नेता सजल अग्रवाल, शुभम राठौर, रोहित मेषकर सहित नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण के कमलकांत बडग़ोती सहित अनेक युवा मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.