इटारसी। स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत आज नगर पालिका की स्वच्छता अभियान की टीम ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलायी और हनुमानधाम मंदिर में पुजारियों की बैठक लेकर उनको स्वच्छता के नियमों से अवगत कराया।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 को लेकर नगर पालिका परिषद इटारसी की टीम निरंतर स्वच्छता पर कार्य कर रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण दल ने आज गांधी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के लिए आए स्कूली बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलायी और उनको स्वच्छता के नियमों से अवगत कराया। नगर पालिका की स्वच्छता टीम ने हनुमान धाम ब्रिज के नीचे समस्त धर्म गुरुओं की स्वच्छता के संबंध में बैठक ली जिसमें कचरे से एवं मंदिरों से निकलने वाले फूल माला, बेल पत्ती, अगरबत्ती की राख आदि से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया के बारे में समझाइश दी। टीम ने पुजारियों से आग्रह किया कि स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका परिषद का सहयोग करें। कार्यक्रम में उपस्थित पंडित नरेंद्र तिवारी, मोहनदास चौरे, श्याम सिंह, वासुदेव ठाकुर, सुभाष मालवीय, संजय पवार, बबलू बोरासी, पार्वती बाई, लखन सिंह बैस, गुरुमुख सिंह, पवन बोहरा, मुन्ना सराठे, प्रेम सराठे, पं. राजेंद्र तिवारी, कुलदीप रावत, अजय मंजारिया, अनिता सैनी, मुमताज एवं नगरपालिका इटारसी उपयंत्री आशीष देशभतार, कमल कांत बडग़ोत्री, जगदीश पटेल, दिलीप चौरे आदि उपस्थित थे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला ने भी जनता से अपील की है कि आप गीले कचरे से घर पर ही जैविक खाद बनाएं और स्वच्छता में परिवर्तन लाएं। स्वच्छता बनाए रखने में नगरपालिका इटारसी का सहयोग करें।
मंदिरों से निकलने वाले अवशिष्ट से खाद की प्रक्रिया समझाई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








