
मणिपुर की संस्कृति से छात्राओं को अवगत कराया
इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, में एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब द्वारा माह जनवरी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कराया। कलब समन्वयक हरप्रीत रंधावा ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार क्लब की गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
इस दौरान छात्राओं को मणिपुर राज्य से संबंधित फिल्म दिखाई, मणिपुर भाषा सिखाने हेतु यू-टूब ट्यूटोरियल से अवगत कराया। छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता से इसमें भाग लिया। क्लब सदस्यों सूचना पटल पर मणिपुर राज्य से संबंधित पोस्टर का प्रदर्शन कर, प्रदेश की जानकारी अन्य छात्राओं के साथ साझा की। मणिपुर का स्थापना दिवस मनाया। मणिपुर के इतिहास की जानकारी दी एवं छात्राओं ने मणिपुरी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनायी एवं प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम के अगले चरण में कालेज की छात्राओं का संवाद मणिपुर के मोइरंग महाविद्यालय के छात्रों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराया जायेगा। राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने चलाये जाने वाले इस कार्यक्रम में छात्राएं बढ़-चढ़ कर भाग ले रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. श्रीराम निवारिया, डॉ. आरएस मेहरा, हरप्रीत रंधावा, डॉ. संजय आर्य, रवीन्द्र चौरसिया, अमित कुमार, स्नेहांशु सिंह, डॉ. मुकेश चंद्र विष्ट, डॉ. पुनीत सक्सेना, तरूणा तिवारी, प्रियंका भट्ट, पूनम राय, महेन्द्रिका मालवीय, सरिता मेहरा, राजेश कुशवाहा, हेमंत गोहिया एवं छात्रा सुरभि सिंह का योगदान रहा।