मध्यप्रदेश में भारी वर्षा से अभी राहत नहीं, कई जिलों में आरेंज अलर्ट

मध्यप्रदेश में भारी वर्षा से अभी राहत नहीं, कई जिलों में आरेंज अलर्ट

इटारसी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में अभी भारी वर्षा से राहत मिलते नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आरेंज अलर्ट (Orange Alert) और यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारों का मौसम रहेगा।

मध्यप्रदेश मौसम विभाग (Madhya Pradesh Meteorological Department) के अनुसार डिंडोरी, सतना, अनूपपुर और शहडोल जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा और वज्रपात के आसार हैं। यहां आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी तरह से बालाघाट, मंडला, रीवा, सागर, सीधी, सिंगरौली और सिवनी जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

इसी तरह से मुरैना, श्योपुरकलॉ, बैतूल, रायसेन, शिवपुरी, विदिशा, नर्मदापुरम, उमरिया, पन्ना, नीमच, जबलपुर, दमोह, छतरपुर एवं कटनी जिलों में मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपाज के आसार हैं। जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में तथा नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलॉ जिलों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारों का मौसम रहेगा।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: