इटारसी। स्थानीय पत्रकार भवन में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य महर्षि गौतम जी की जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित जनों ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य उमाशंकर पंचोली ने महर्षि जी की जयंती एवं नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से संगठन के कार्यों में कमी आई है, उसे दुरुस्त करना चाहिए। अरविंद शर्मा ने सामाजिक कार्यों में सभी की भागीदारी पर बल दिया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि समाज के पटल पर शहर की विशेष पहचान है, उसे बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर राजेन्द्र तिवारी, श्रीमती ऊषा शर्मा, ज्योति शर्मा, पूनम तिवारी, प्रमिला तिवारी ने भी अपने-अपने विचार रखे।
मनाई महर्षि गौतम जयंती

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








