मनाया भुजलिया पर्व
इटारसी। बुंदेलखंडी जिझौतिया ब्राह्मण समाज ने रविवार को पहली लाइन स्थित भगवान परशुराम भवन में भुजलिया पर्व मनाया। इस मौके पर समाज के सदस्यों ने एकदूसरे को भुजलिया देकर शुभकामनाएं दीं।
बुंदेलखंडी जिझौतियां ब्राह्मण समाज ने हर्ष उल्लास से भुजलिया पर्व मनाया। इस अवसर पर परशुराम भवन में हुए कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने भजन और नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयकिशोर दुबे थे तथा अध्यक्षता पं. अनिल दीवान ने की। कार्यक्रम का आयोजन महिला मंडल ने किया था। महिला मंडल की उमा स्वामी, सुनीता तिवारी, साधना दुबे, दुर्गा तिवारी, मंगला शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई। समाज के राजेन्द्र दुबे, सुभाष पटेरिया, राजेश स्वामी आदि भी कार्यक्रम में मौजूद थे। अतिथियों ने अंत में पुरस्कार वितरित किये।