मनाया हरियाली महोत्सव
इटारसी। आज कलचुरी महिला मंडल के तत्वावधान में हरियाली महोत्सव कलचुरी भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक महिलाओं ने सर्वप्रथम आराध्य श्री भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा की। उसके उपरांत वृक्षारोपण एवं अनेकों कार्यक्रम किये।
इस दौरान लक्की ड्रा, एक मिनट जैसी अन्य प्रतियोगिताएं कराई गई और सुहाग सामग्रियां महिलाओं को वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन कलचुरी समवर्गीय महासभा की राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती सविता अशोक मालवीय एवं कलचुरी सेना इटारसी ने किया था जिसमें समाज के सैकड़ों महिलाओं ने उपस्थित होकर सामाजिक एकता का परिचय दिया।
CATEGORIES Narmadanchal
TAGS Hot News