इटारसी। मेहरागांव स्थित संत रविदास मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 641 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने संत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समिति सदस्यों ने डॉ.शर्मा मंदिर निर्माण को लेकर को एक ज्ञापन सौंपा। डॉ. शर्मा ने विधायक निधि राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। विशेष अतिथियों में रमेश बामने, कमल चौधरी, अनिल मंडराई, राकेश चंदेल, सरपंच जीतू पटेल, राजू बकोरिया सिकंदर एवं पूरन मेषकर उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने समाज की शिक्षा एवं एकता पर जोर दिया। संचालन संजय मंडाई ने एवं आभार प्रदर्शन गोपाल मंसूरे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामनाथ चौधरी, डा. रमेश चंद्र मंसूर, कुंवर कटारे, शेर सिंह बंटी, नवीन चौधरी, राकेश बरखने सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मनी संत रविदास की जयंती
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








