---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

महार समाज के 101 युवक-युवतियों ने मंच से बेझिझक दिया परिचय

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

– सम्मेलन में पहुंचे आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवं इटारसी विधायक डॉ सीतासरन शर्मा

इटारसी। महार समाज संगठन जिला नर्मदापुरम (Mahar samaj sangthan narmadapuram) के तत्वाधान में रेलवे इंसिटिट्यूट बारह बंगला इटारसी में प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय व सामाजिक मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इटारसी विधायक डॉ सीतासरन शर्मा(Itarsi mla Dr. Sitasaran Sharma) विशिष्ट अतिथि आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे  (Amla mla Dr. Yogesh pandagre) विशेष अतिथि आईएएस दिलीप कापसे, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग भोपाल, आरआर वामनकर, रिटायर्ड अपर कलेक्टर एवं सेवानिवृत्त मजिस्ट्रेट किसना अतुलकर सहित मध्यप्रदेश के सभी जिलों से आये सामाजिक संगठन उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध एवं बोधिसत्व भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि द्वारा मोमबत्ती प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई। बुद्ध वंदना त्रिशरण पंचशील सामूहिक रूप से किया गया।
डॉ सीतासरन शर्मा विधायक इटारसी ने सभी सामाजिक संगठनों को जो कि मध्यप्रदेश के सभी जिलों से आय विधान सभा क्षेत्र में उन्होंने मंच से स्वागत किया। आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने बताया कि हमारा समाज शिक्षा की ओर बढ़ रहा है। आने वाली पीढ़ी अब मजबूती के साथ खड़ी हो रही है, हर चुनौतियों का डट कर सामना कर रही है।
प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय व सामाजिक मिलन समारोह में 53 युवक एवं 48 युवतियां, लगभग 101 युवक-युवतियों ने अपना परिचय बेझिझक दिया।
संगठन के उपाध्यक्ष विजय गुजरे ने महार समाज संगठन जिला नर्मदापुरम को पांच हजार स्क़वायर फीट जगह दान देने की घोषणा मंच से की है। जिसके लिए सभी सामाजिक संगठनों ने इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत किया। आईएएस दिलीप कापसे ने सभी प्रतिभावान बच्चों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। वही आरआर वामनकर ने सभी का धन्यवाद दिया। मंच संचालन जीडी नागले ने किया गया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.