इटारसी। पुरानी इटारसी के जयप्रकाश नगर की महिलाओं ने सफाई के लिए शपथ लेकर कहा कि न वे स्वयं गंदगी करेंगे और ना ही किसी अन्य को करने देंगे। वे अपने वार्ड को साफ-सुथरा रखेंगे और नगर पालिका द्वारा शहर को सफाई में नंबर वन बनाने की पहल में पूरी तरह से साथ देंगे। महिलाओं ने आज वार्ड में स्वच्छता रैली भी निकाली। आज स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के अंतर्गत टीम वार्ड 1 में सुबह पहुंची थी।
वार्ड के वरिष्ठ नागरिक प्रेमी सिंह, लीलाधर नामदेव, अनंत वर्मा, हेमंतपुरी गोस्वामी, धन्नलाल मालवीय, मनोज गुलबाके, शुभम श्रीवास्तव, सुरेन्द्र प्रजापति, सीमा कैथवास सहित अनेक महिलाओं ने अभियान में पूरी तरह से सहयोग के लिए आश्वस्त किया। अभियान के तहत यहां पहुंचे स्वास्थ्य समिति सभापति राकेश जाधव, स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के ब्रांड एम्बेसडर रोहित नागे, कमलकांत बडग़ोती ने लोगों को जागरुक करने कई सुझाव दिया तो यहां युवाओं ने स्वच्छता एप डाउनलोड करने में खासी रुचि दिखाई तो कुछ महिलाओं ने कुछ समस्याएं बतायीं जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।
जल्द ही होगी सफाई
वार्ड की कुछ महिलाओं ने नालियों की सफाई तो कुछ ने कचरा गाड़ी के अंतिम छोर तक नहीं पहुंचने की शिकायत की थी। संकरी गली में गाड़ी नहीं पहुंचने की समस्या को देखते हुए तय किया कि कचरा वाहन पांच की जगह दस मिनट चौराहे पर खड़ा रहेगा ताकि अंतिम छोर के लोग भी आकर कचरा डाल सकें। वार्ड में गैंग लगाकर नालियों की सफाई भी एक दो दिन में कराने का आश्वासन वार्ड के लोगों को दिया गया।










