इटारसी। रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार रात 2 बजे मुस्लिम महिला का पीछा कर रहे युवक को पकड़ा गया। युवक और महिला को जीआरपी थाने लाकर दोनों से पूछताछ की। महिला यात्री व युवक दोनों जबलपुर के रहने वाले है । थाना प्रभारी बीएस चौहान के मुताबिक महिला का जबलपुर में ससुराल है। पति से झगड़ा होने के बाद वह अकेली जबलपुर से मुंबई जा रही थी। ट्रेन में महिला ने एक युवक को पीछा करते देखा। शंका होने पर उसने रात 2 बजे इटारसी पहुंचकर डिप्टी एसएस कार्यालय में शिकायत की। आरपीएफ-जीआरपी ने उक्त युवक को पकड़ लिया, जिसे जीआरपी थाने लाया गया। महिला का युवक रिश्तेदार है। पूछताछ के बाद युवक के साथ महिला को मुंबई के लिए रवाना किया।
महिला का पीछा कर रहे युवक को पकड़ा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







