महिला पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च

इटारसी। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार और सुरक्षा की दृष्टि से अपनी तैयारी को पुख्ता करने फ्लैग मार्च निकालकर बदमाशों को आगाह कर रही है कि वे गड़बड़ी करने का विचार मन में न लाएं अन्यथा उनसे सख्ती से निबटा जाएगा। पहले एसपी अरविंद सक्सेना और एएसपी राकेश खाखा के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला था। आज पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पचमढ़ी से आए महिला पुलिस बल के साथ सिटी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शहर में भ्रमण किया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!