महिला वृद्धाश्रम में भागवत कथा 23 मार्च से

इटारसी। 23 मार्च 2019 से राम बसेरा महिला वृद्ध आश्रम सनखेड़ा नाका पुरानी इटारसी के तत्वावधान में प्रयागराज वृंदावन से पधारे श्रीमद्भागवत कथा के विद्वान आचार्य पंडित अतुल द्विवेदी के मुखारविंद से भागवत कथा का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
इस दौरान 23 मार्च कलश यात्रा 11 बजे, 24 मार्च रविवार कुंती भीष्म परीक्षित शिव विवाह, 25 मार्च सोमवार धर्म चरित्र जड़ भरतपुर संभाग की कथा, 26 मार्च गजेंद्र मोक्ष श्री राम जन्म और श्री कृष्ण जन्म उत्सव की कथा, 30 मार्च बुधवार श्री कृष्ण की बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा, 28 मार्च गुरुवार महाराज रुकमणी विवाह, 29 मार्च शुक्रवार सुदामा चरित्र तथा परीक्षित मोक्ष की कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा का विश्राम रहेगा।
वृद्धाश्रम समिति के अध्यक्ष राम शंकर मेहतो, उपाध्यक्ष मोहम्मद अथर खान, सचिव डॉक्टर दीपक चौधरी, राज कुमार दुबे, गोकुल प्रसाद बाथरी एवं समस्त सदस्यों ने भक्तजनों से कथा में आने का अनुरोध किया है।

CATEGORIES
TAGS
Share This
error: Content is protected !!