महेश्वरी समाज ने मनाया दीपावली मिलन
इटारसी। माहेश्वरी समाज इटारसी ने माहेश्वरी भवन में दीपावली मिलन एवं अन्नकूट बड़े उत्साह से मनाया। मीडिया प्रभारी विनीत राठी ने बताया कि कार्यक्रम में भगवान महेश की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समाज के अध्यक्ष मेघराज राठी ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं प्रदेशाध्यक्ष विजय राठी ने प्रदेश सभा की गतिविधियां पर चर्चा की। कार्यक्रम में समाज के सभी सदस्य एवं महिलाएं, बच्चे उपस्थित थे। संचालन आरती राठी ने एवं आभार नीतेश ने व्यक्त किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश गांधी, कमल लखोटिया, राजेंद्र महेश्वरी, नवल मालाणी कैलाश चांडक, मांगीलाल मालपानी, गोविंद बांगड़, अनुराग मोलासरिया, विवेक चांडक, श्रीराम शारदा, सूरज बाबू लखोटिया, बालकिशन भूतड़ा एवं महिला मंडल में कृष्णा चांडक, ममता बंग, मीना राठी, रितु राठी उपस्थित थीं।
CATEGORIES Narmadanchal
TAGS Hot News