माईनस 5 डिग्री अभियान : पौधों का संरक्षण करेंगी महिलाएं

होशंगाबाद। पर्यावरण को बचाने और बढ़ते तापमान पर नियंत्रण रखने के लिए नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल की महत्वकांक्षी योजना माइनस 5 डिग्री अभियान रविवार को सुबह 8 बजे रसूलिया के वार्ड 22 अभिषेक नगर में चलाया गया। जिसमें नपाध्यक्ष श्री खंडेलवाल सहित वार्डवासियों ने पौधरोपण कर माइनस 5 डिग्री अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। आज के पौधरोपण में नीम आम, बादाम, अशोक, कदम और गुलमोहर के पौधे रोपे गए। नपाध्यक्ष ने नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी ने माइनस 5 डिग्री अभियान में शामिल होकर पर्यावरण बचाने का जो काम किया है वह सराहनीय है। अब जरूरत है इन पौधे के संरक्षण की। इतना सुनते ही वार्ड की महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि हम पौधरोपण का संरक्षण करें। इस पर नपाध्यक्ष ने पौध संरक्षण समिति का गठन कर दिया गया। यह कार्यक्रम नगर जैव विविधता प्रबंधन समिति और नपा की ओर से हुआ। कार्यक्रम में जैवविविधता समिति के आरआर सोनी, घनश्याम पवार, पार्षद पवन पटेल, सांसद प्रतिनिधि संदीप गौर, ममता तोमर, सतीश यादव, पप्पी तिवारी, जितेंद्र सराठे, प्रशांत कन्नोजिया, दुर्गेश सोनिया, योगेश सोनी, वार्ड के अनेक नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!