---Advertisement---

मिटाई ट्रेन में लिखी अभद्र टिप्पणियां

By
On:
Follow Us

इटारसी। आज दोपहर करुणोदय चिल्ड्रेन वेल्फेयर सोसायटी की मासिक बैठक नाला मोहल्ला स्थित संस्था कार्यालय में हुई। बैठक में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एवं रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में सीटों पर चिपके विज्ञापन पर्चों को हटाने एवं अभद्र टिप्पणियों को मिटाने का अभियान चलाने के संबंध में चर्चा की गयी। अभियान को मूर्त रूप देने अभ्यास किया। आज अमरकंटक एक्सप्रेस में ट्रेन के डिब्बे में लगे विज्ञापन पर्चे हटाए जो सीट नंबर पर लगे थे। ट्रेन के टॉयलेट में लिखी अभद्र टिप्पणियों को मिटाया। संस्था के सदस्यों के इस प्रयास को देखते हुए शहडोल क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य भी आगे आकर मदद करने लगे। संस्था के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा 16 से 20 फरवरी तक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा जिसमें जोड़ों के दर्द से पीडि़त लोगों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक गोस्वामी, सुखबीर सिंह, संतोष भदोरिया, राजेश सिंह सहित संस्था के सदस्य मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.