इटारसी। नेशनल हाईवे पर स्थित मुंडा पुल के नीचे आज शाम एक अज्ञात युवक का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच में लिया है। फिलहाल युवक की मौत बीमारी से होने की आशंका जतायी जा रही है।
सहायक उपनिरीक्षक बालमुकुंद दुबे ने बताया कि मृतक करीब 40 वर्षीय है जो सुबह करीब 11 बजे घटना स्थल के पास देखा गया था। लोगों के अनुसार युवक को उल्टियां हो रही थीं और वह दोपहर में वहीं सो गया था। इसी दौरान हो सकता है कि वह पानी में गिर गया हो। बताया जा रहा है कि वह नशे में भी था और डूबने से उसकी मौत हुई हो। शाम करीब 4:30 बजे लोगों ने उसका शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक के शरीर पर चोट का कहीं निशान नहीं है जबकि एक हाथ में अस्पताल की निडिल लगी थी जिससे लगता है कि वह बीमार होगा और उपचार के दौरान यहां आकर बैठा होगा।
मुंडा पुल के नीचे मिला अज्ञात का शव
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







