इटारसी। भाजपा के पितृ पुरूष एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मृति दिवस 23 जून मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल के विभिन्न बूथों विनम्र श्रद्धांजलि देकर मनाया।
एक देश, दो प्रधान और दो निशान का विरोध करने वाले डॉ. मुखर्जी ने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। मंगलवार को उनकी 67 वी पुण्य तिथि मनाई गई आज ही के दिन डॉ. मुखर्जी की कश्मीर में संदेहास्पद मृत्यु हुई थी। डॉ. मुखर्जी एक देशभक्त और स्वाभिमानी राष्ट्रवादी थे और उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। एक मजबूत और एकजुट भारत के लिए उनका जुनून हमें प्रेरित करता है और हमें जनता की सेवा करने की ताकत देता है।
वहीं दूसरी और नगर मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने बताया कि डॉ मुखर्जी स्मृति दिवस पर इटारसी मंडल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग हुई। इस मीटिंग को सिवनी मालवा के विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने संबोधित कर डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए जीवन समर्पित किया : वर्मा


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






