---Advertisement---

मूंग फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दे प्रशासन

By
—
Last updated:
Follow Us

भारतीय किसान संघ ने दिया ज्ञापन

इटारसी। भारतीय किसान संघ ने एसडीएम सतीष राय को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपकर मूंग फसल का सर्वे कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि विगत 4-5 दिनों से इटारसी तहसील के अंतर्गत भारी बारिश से मूंग की फसल खराब हो गयी है। उसका सर्वे कार्य कराके राहत राशि मिलनी चाहिए।
भारतीय किसान संघ के जिला प्रवक्ता रजत दुबे ने बताया कि रामपुर-गुर्रा सेक्टर में हार्वेस्टर की अपर्याप्तता के कारण किसान अपनी मूंग की फसल को नहीं काट सके तथा विगत 4-5 दिनों से भारी बारिश के कारण सैकड़ों किसानों की मूंग खराब हो गयी है जिसका सर्वे कार्य 3 दिन के भीतर कराकर किसानों को राहत राशि दी जाए। किसानों ने बताया कि मौसम की अनियमितता के चलते मूंग की फसल पूरी तरह खराब हो रही है जिसकी लागत मूल्य भी किसान नहीं निकाल पाएंगे।

मार्ग डामरीकरण कराया जाए
इसके अलावा किसानों ने कहा कि सिलारी से नांदनेर, रूपापुर, चिल्लई पहुंच मार्ग जो कि लगभग 4 किमी है, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत बना हुआ था, वर्तमान में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। उक्त मार्ग में ठेकेदार ने भारी अनियमितता की है, उसकी जांच कराकर पुन: डामरीकरण कराया जाए।

बिजली का मेंटेनेंस हो
इसी तरह से गुर्रा बिजली सब स्टेशन के अंतर्गत अनेक गांवों में झूलते बिजली तारों के मेंटनेंस की मांग भी किसानों ने की है। भारतीय किसान संघ ने 5 दिन के भीतर मांग पूरी न होने की स्थिति में चक्काजाम एवं आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। ज्ञापन सौंपते समय राजेश साध मलोथर, अभिषेक दुबे रूपापुर, श्यामकिशोर लौवंशी उपस्थित थे ।

इन ग्रामों में हुआ नुकसान
रूपापुर, गजपुर, बिछुआ, दमदम, कांदई हिम्मत, चिल्लई, सिलारी, नांदनेर, घोघरी, रामपुर, लोहारिया, गुर्रा, सोमलवाड़ा, मरोड़ा, बटकुई, तारारोड़ा आदि गांवों में सैंकड़ों एकड़ में नुकसान हुआ है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.