---Advertisement---

मूवी की टिकट पर कर रहे मतदान की अपील

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। कभी वोट देने के प्रति अरुचि रखने वाले मतदाता भी अब जागरुक हो रहे हैं। मतदाताओं को जागरुक करने का काम कभी केवल चुनाव आयोग अपने कार्यक्रमों के जरिए करता था। लेकिन अब इसमें समाज और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का भी सहयोग मिलने लगा है।
ऐसे ही मतदाता जागरुकता का कार्यक्रम इटारसी के प्रतिष्ठित गोल्डमार्क सिनेमा द्वारा चलाया जा रहा है। इस सिनेमा से दर्शकों को जो टिकट दिया जा रहा है उसमें बाकायदा 6 मई को मतदान अवश्य करें, की सील लगी होती है। इसके अलावा बाक्स आफिस पर भी अनिवार्य मतदान के स्लोगन लिखे हुए हैं जो अपने आप में एक अनूठा प्रयास है। सिनेमा प्रबंधन को अपने यहां आने वाली भीड़ को देखकर आईडिया आया कि लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने का यह अच्छा अवसर है, और उन्होंने बुकिंग विंडो और टिकट पर मतदान जागरुकता के स्लोगन अंकित करा दिये हैं।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.