इटारसी। बिजली विभाग में आज बूढ़ी माता सब स्टेशन और न्यास सब स्टेशन पर मानसून पूर्व मेंटेनेंस का कार्य किया इस दौरान बूढ़ी माता सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:00 से 3:30 बजे तक और न्यास कॉलोनी सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही भीषण गर्मी में लाइट नहीं रहने से लोगों की घरों के भीतर हालत खराब हो गई जबकि 44 डिग्री सेल्सियस तापमान में गर्म लोहे के खंभों पर गर्म लू के थपेड़ों के बीच बिजली विभाग के कर्मचारी मेंटेनेंस का कार्य करते रहे।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग ने आज 33 केवीए बूढ़ी माता लाइन का मेंटेनेंस कार्य किया। मेंटेनेंस कार्य के चलते मालवीय गंज, गांधीनगर, नाला मोहल्ला, बैंक कॉलोनी, सूरजगंज, सोना सावरी नाका ,गणेश नगर कॉलोनी, एलआईसी ऑफिस एरिया, सिंधी कॉलोनी ,9 वी 13 वीं लाइन में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
मेंटेनेंस : 44 डिसे तापमान में लोहे के खंभों पर किया कार्य


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








